Uncategorized

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, शैलेश कुमार मिश्र होंगे सैदपुर प्रभारी निरीक्षक

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, शैलेश कुमार मिश्रा होंगे सैदपुर प्रभारी निरीक्षक

गाजीपुर। जिले में पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज रज़ा के आदेश पर निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया है, ताकि प्रशासनिक कार्य में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बनी रहे।

👉तबादलों की इस सूची में 13 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार—

🔸1. निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से स्थानांतरित होकर गहमर थाना प्रभारी बनाए गए।

🔸2. निरीक्षक महेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक करण्डा से कोतवाली के नए प्रभारी बने।

🔸3. निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्र, जो पहले गहमर थाना प्रभारी थे, अब सैदपुर थाना प्रभारी का दायित्व संभालेंगे।

🔸4. निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रभारी डीसीआरबी से स्थानांतरित होकर रामपुर मांझा के प्रभारी बनाए गए।

🔸5. निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, पूर्व में सैदपुर थाना प्रभारी, को अब दिलदारनगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

🔸6. निरीक्षक बिन्द कुमार, पूर्व में रामपुर मांझा प्रभारी, को डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है।

🔸7. निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र, जो दिलदारनगर थाना प्रभारी थे, अब प्रॉपर्टी सीजर सेल में तैनात किए गए हैं।

🔸8. निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, पूर्व प्रभारी प्रॉपर्टी सीजर सेल, अब वाचक पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करेंगे।

👉वहीं उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं—

🔸9. उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष खानपुर से स्थानांतरित होकर करण्डा थानाध्यक्ष बने।

🔸10. उपनिरीक्षक राजीव कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष बरेसर से खानपुर थानाध्यक्ष बनाए गए।

🔸11. उपनिरीक्षक अतुल कुमार मिश्र, जो अब तक पीआरओ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे, को जंगीपुर थानाध्यक्ष बनाया गया।

🔸12. उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकर, भुड़कुड़ा थाना से स्थानांतरित होकर बरेसर थानाध्यक्ष बनाए गए।

🔸13. उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी, जो जंगीपुर थानाध्यक्ष थे, को अब प्रॉपर्टी सीजर सेल में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रज़ा ने कहा कि यह फेरबदल नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। जिले में “तबादला एक्सप्रेस” चलने से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और जवाबदेही की भावना देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!