Uncategorized

मोहम्मदाबाद नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों किया तहसील परिसर मे बैठक

मोहम्मदाबाद नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों किया तहसील परिसर मे बैठक

गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद नगर की समस्याओं के समाधान हेतु गुरुवार को तहसील परिसर में व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर के व्यापारी, पत्रकार बंधु एवं तहसील के विशिष्ट अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं को क्रमवार अधिकारियों के समक्ष रखा गया। अधिकारियों ने गंभीरता से सभी बिंदुओं पर चर्चा की और कई समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन भी दिया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना किया वही ब्यपार मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा (दीपू) ने नगर मे जाम (ई रिक्शा)व विधुत से सम्बन्धित जर्जर तार और साफ, सफाई का विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को अवगत कराया, साथ ही साथ दीपू वर्मा ने बताया की नगर की समस्या को हमेसा ब्यपार मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारीयों द्वारा आवाज़ उठाने का काम किया जाता है,
बैठक में व्यापार मंडल से प्रदीप कुमार वर्मा ‘दीपू’, तन्हाई खान, अभय वर्मा, मनोज गुप्ता, मोनू केसरी, संजय अग्रवाल, रमाशंकर जायसवाल, कृष्ण गुप्ता, सोनू रेडीमेड, अंकुश वर्मा, दीपक वर्मा, गिरिराज अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, राजेश गुप्ता, गुड्डू शर्मा, पप्पू पांडे, शाहिद सहित अनेक व्यापारीगण एवं नगर की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

व्यापार मंडल ने कहा कि नगर हमारा है और इसे स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। बैठक की सफलता के लिए व्यापार मंडल ने सभी अधिकारियों, पत्रकारों एवं नगर की जनता का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!