Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाजीपुर के नोनहरा थाना परिसर मे लाठी चार्ज मामले मे एस पी ने 11पुलिस कर्मियों पर तत्काल कार्यवाही किया

*भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाजीपुर नोनहरा थाना परिसर मे लाठी चार्ज मामले मे एस पी ने 11पुलिस कर्मियों पर तत्काल कार्यवाही किया*

गाज़ीपुर जनपद के नोनहरा थाना परिसर में 9 सितंबर को हुए धरने के दौरान पुलिस कार्रवाई अब बड़े विवाद का कारण बन गई है। उस दिन स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर थाने में धरना दे रहे थे। इसी बीच अचानक बिजली गुल कर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय का इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उनकी मौत हो गई।मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में आक्रोश साफ दिखा। बढ़ते विवाद और हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने नोनहरा थाने के प्रकरण में कुल 11 पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की गयी है, जिसमें प्रभारी निरीक्षक नोनहरा, उपनिरीक्षक, मुख्‍य आरक्षी व तीन सिपाहियो को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, इसके अलावा दो उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियो को लाइन हाजिर किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!