Uncategorized

गाज़ीपुर के सुहवल थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल का हार्ट अटैक से मौत

गाजीपुर जनपद मे हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। उनकी उम्र मात्र 35 वर्ष थी। सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र सिंह की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होने पर वे आज सुबह अपने परिवार के पास चले आए थे। लगभग 11 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन व सहयोगी पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरा बाजार ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र सिंह, पुत्र श्री संतोष सिंह, मूल रूप से भदोही जिले के अजयपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के निवासी थे। वर्तमान में वे गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना में दीवान के पद पर तैनात थे। वे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वर्ष 2015 में उनका विवाह तनु सिंह (निवासी – कपसेठी, वाराणसी) से हुआ था। अपने पीछे वह पत्नी तनु सिंह (उम्र 30 वर्ष), दो पुत्रियाँ रूही सिंह (9 वर्ष) और चिकू सिंह (4 वर्ष) को छोड़ गए हैं। परिवार की स्थिति अत्यंत विचलित करने वाली है। धर्मेंद्र सिंह को उनके सहयोगियों द्वारा एक मिलनसार, अनुशासित व मेहनती पुलिसकर्मी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 2021 में गाजीपुर यातायात विभाग में सेवा प्रारंभ की थी और 2022 में पदोन्नत होकर हेड कांस्टेबल बने। 2024 में उनका स्थानांतरण सुहवल थाने में हुआ, जहाँ वे हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिंह के साथ एलआईयू PSO ड्यूटी पर कार्यरत थे”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!