नोनहरा थाना क्षेत्र में किशोर की चाकू से हत्या का मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी..

नोनहरा में किशोर की चाकू से हत्या का मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज….
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर रोहित यादव की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई जब रोहित अपने दोस्तों के साथ एक निमंत्रण कार्यक्रम में गया था। वहीं किसी विवाद के चलते आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कार्रवाई करते हुए नोनहरा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम की कड़ी उजागर कर शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




