Uncategorized

चचेरी बहनों ने गाजीपुर के सैदपुर गंगा नदी में लगाई छलांग, क्षेत्र में मचा हड़कंप

गाजीपुर दो चचेरी बहनों ने गंगा नदी में लगाई छलांग, एक की मौत दूसरे को नाविकों ने बचाया…..

गाजीपुर जनपद के सैदपुर में आज शुक्रवार को करीब 11:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया। जब दो चचेरी बहनों ने रामकरण सेतू पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। नाविकों और पुलिसकर्मी की वजह से एक युवती को बचा लिया गया जबकि दूसरे युवती की डूबने से मौत हो गई।
गंगा नदी पक्का पुल के ऊपर से दो लड़कियों के कूदने की सूचना थाना स्थानीय पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही सैदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी में मौजूद नाविकों के द्वारा गंगा में छलांग लगाने वाली लड़कियों की तलाश प्रारंभ की गई। एक युवती को नदी से निकाला गया। जिसकी चंद सांसें अभी चल रही थी।
चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय तुरंत उस युवती को उठाकर अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े।
पुलिस के द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाया गया।
जिसकी पहचान चंचल यादव (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्री सुरेश यादव निवासी ग्राम मोलनापुर थाना बलुआ जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
जिसका इलाज डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।
स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पुलिसकर्मी ने ऐसा किरदार निभाया कि देखने वाला हर व्यक्ति पुलिस के इस छवि की सराहना करते नहीं थक रहा है। साथ ही उक्त पुलिसकर्मी का वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दूसरी गंगा में कुदी हुई युवती की तलाश स्थानीय नाविकों के द्वारा की गई। जो नदी में से अचेत अवस्था में मिली स्थानीय पुलिस के द्वारा इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाया गया।
जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी पहचान सोनी यादव (उम्र करीब 18 वर्ष) पुत्री रमेश यादव निवासी ग्राम मोलनापुर थाना बलुआ जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचायतनामा आदि की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतका सोनी यादव, मां खंडवारी महिला महाविद्यालय चहानिया चंदौली में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
जो आज घर से प्रैक्टिकल देने सुबह निकली थी। दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहन है। घर से साथ में निकली थी। मृतका की मां रेनू देवी समेत सभी परिजन घटना के बाद से बेसूध है। भाई रोहित ने बताया कि जो आज घर से प्रैक्टिकल देने सुबह निकली थी क्या हुआ, कैसे हुआ, कोई कुछ समझ नहीं पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!