मरहूम मुख़्तार अंसारी के बरसी पर कुरानखानी और कब्र पर पढ़ा गया फातिया मौके पर अफ़ज़ाल अंसारी उमर अंसारी

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बरसी पर हुआ फातिहा और दुआख्वानी
गाजीपुर,जनपद के मोहम्मदाबाद – पूर्व विधायक मरहूम मुख्तार अंसारी की बरसी के मौके पर उनके यूसुफपुर स्थित काली बाग कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ा गया। सुबह उनके आवास फाटक पर कुरान-खानी हुई और शाम को इफ्तार का आयोजन रखा गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उनके कब्र पर पहुंचे और उनके मगफिरत के लिए दुआएं कीं,इस मौके पर उनके बेटे उमर अंसारी, सांसद अफजाल अंसारी, विधायक शोएब अंसारी, मंसूर अंसारी और कई अन्य करीबी लोग मौजूद रहे। साथ ही सैकड़ों की संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ा और अल्लाह से उनके लिए जन्नत की दुआ मांगी.मुख्तार अंसारी को गरीबों और मजलूमों का हमदर्द माना जाता था। उनकी पहली बरसी पर लोगों ने उन्हें याद किया और उनकी कमी को महसूस किया। कई लोगों ने कहा कि मुख्तार अंसारी हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे, और आज भी उनकी याद में गरीबों की आंखें नम हो जाती हैं।